Wednesday 20 May 2015

खुद भी रख सकते हैं अपने दिल का खयाल

  यह विवरण ह्वाटऐप पर मिला है। इस  बेहद जरूरी व समग्र जानकारी का आप भी लाभ उठाएं।  यह बातचीत अंग्रेजी में है जिसे मैं हिंदी में दे रहा हूं।......... अवलोकन करें ।............. मेदांता अस्पताल के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. नरेश त्रेहन से  इस बातचीत का आयोजन विप्रो ने अपने कर्मचारियों के लिए किया था। 


प्र.- किसी भी सामान्य व्यक्ति के लिए अपने दिल की देखरेख का सामान्य नियम क्या है.
जवाब.- 1- खानपान- कम कार्बोहाइड्रेट, अधिक प्रोटीन व कम वसा का सेवन।
           2.- सप्ताह में कम से कम पांच दिन डेढ़ घंटे टहलना, लंबे समय तक बैठने से बचना। लिफ्ट के इस्तेमाल से बचें।
           3- धूम्रपान निषेध।
           4- वजन बढ़ने नहीं देना।
           5- ब्लड प्रेसर व सुगर को नियत्रित रखना।

प्रश्न- क्या फैट को मांसपेशियों में बदल सकते हैं।
जवाब- यह एक खतरनाक मिथक है। फैट और मासपेशी दोनों अलग अलग होते हैं।  फैट को कभी भी मांसपेशी में नहीं बदला जा सकता।
प्रश्न- यह बड़ा अजीब लगता है कि कोई स्वस्थ व्यक्ति को दिल की बीमारी हो गई। या दिल का दौरा पड़ जाता है। यह कैसे हो जाता है।
जवाब- यह अचानक से दिल का दौरा होता है। इसी कारण सलाह दीजाती है कि 30 की उम्र के बाद से नियमित तौर पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए।
प्रश्न- क्या दिल की बीमारी आनुवंशिक यानी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में अपने-आप चली जाती है
जवाब- हां।
प्रश्न- वह कौन सा कारण है जिससे तनाव और दिल की बीमारी होती है। इससे बचने के लिए आप क्या सुझाव देंगे।
जवाब- अपने रहन-सहन औग जीवन के प्रति नजरिए को बदलिए। जीवन में सबकुछ मिल जाएगा या सबकुछ ठीक रहता है,ऐसी सोच से बचिए।
प्रश्न- क्या जागिंग से टहलना अच्छा व्यायाम है या स्वस्थ रहने के लिए इससे भी तगड़ा व्यायाम करना चाहिए।
जवाब- टहलना जागिंग से अच्छा है। जागिंग से आपको परेशानी हो सकती है। जोड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
प्रश्न- निम्न रक्त चाप वाले लोग दिल की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।
जवाब- बहुत कम।
प्रश्न- क्या कोलस्ट्रोल कम उम्र से ही बढ़ने लगता है या फिर 30 की उम्र के बाद इसकी चिंता करनी चाहिए।
जवाब- बचपन से ही कोलोस्ट्रोल बढ़ने लगता है।
प्रश्न- अनियमित खानपान की आदत क्या दिल को नुकसान पहुंचाता है।
जवाब- हां।
प्रश्न- बिना दवा के हम कोलोस्ट्रोल को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं।
जवाब- खानपान पर नियंत्रण, टहलना व बादाम के सेवन से संभव है।
  प्रश्न- दिल के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा व सबसे खराब भोजन क्या है।
जवाब- फल व सब्जियां अच्छा व तेल या तैलीय खराब माना जाता है।
प्रश्न- कौन सा तेल दिल के लिए अच्छा है।
जवाब- सभी प्रकार के तेल दिल के लिए खराब है।
प्रश्न- हर किसी को कौन सी जांच नियमित करानी चाहिए। क्या कोई विशेष जांच भी करानी चाहिए।
जवाब- नियमति जांच में ब्लड सुगर , कोलस्ट्रोल की नियमित जांच करानी चाहिए। ईको टेस्ट के बाद ब्लड प्रेसर , ट्रेडमिल टेस्ट कराना चाहिए।
प्रश्न- दिल का दौरा पड़ जाए तो पा्रथमिक तौर पर क्या करना चाहिए।
जवाब- मरीज को लिटा दें। उसकी जीभ के नीचे एसपिरिन टेबलेट रख दें। अगर उपलब्ध हो तो सार्बिट्रेट टेबलेट भी जीभ के नीचे साथ में रख दें। फौरन पास के हृदय चिकित्सा विभाग में पहुंचाएं। ध्यान रखें, दिल का दौरा पड़ने के बाद अधिकतर मौतें एक घंटे के भीतर हो जाती हैं।
प्रश्न- कैसे समझे कि दलि में जो दर्द हुआ है वह दिल के दौरे का है या पेट में गैस के कारण हुआ है।
जवाब- बिना ईसीजी के जानना बेहद कठिन है।
प्रश्न- कम उम्र के लोगों में हृदय रोग का क्या कारण है। साधारणत: देखा गया है कि 30-40 की उम्र वालों को दिल का दौरा पड़ता है या दिल की गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं।
जवाब-खराब जीवन शैली, धूम्रपान, नियमित व्यायाम नहीं करना।
प्रश्न- क्या संभव है कि अगर किसी को 120/80 के सामान्य स्तर से ज्यादा ब्लड प्रेसर हो और फिर भी वह स्वस्थ हो।
जवाब- जी हां।
प्रश्न- एकदम नजदीकी रिश्तेदार से शादी करना क्या पैदा होने वाले बच्चे में दिल की बीमारी की समस्या पैदा करेगा।
जवाब- जी हां।
प्रश्न- आफिस में देर रात तक काम करना अनियमित जीवन से क्या दिल की बीमारी का खतरा है। इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
जवाब- जब तक आप जवान हैं नेचर आपकों इन अनियमितताओं से बचाती है। जैसे ही आपकी उम्र बढ़ती है आपको नेचर ( biological clock ) के हिसाब से रहना चाहिए।
प्रश्न- क्या anti hypertention दवाएं लेने  कोई दिक्कत हो सकती हैं।
जवाब- जी हां। अधिकतर दवाएं नुकसान भी करती हैं। हालांकि अब आधुनिक दवाएं ज्यादातर सुरक्षित होती हैं।
प्रश्न- क्या ज्यादा काफी या चाय पीने से दिल का दौरा पड़ सकता है।
जवाब- नहीं।
प्रश्न- क्या अस्थमा के मरीज को दिल की बीमारी का भी खतरा रहता है।
जवाब- नहीं।
प्रश्न- जंक फूड क्या है।
जवाब- समोसा, मसाल डोसा, मैकडोनाल्ड जैसी व अन्य तले खाद्य ही जंक फूड हैं।
प्रश्न- अमेरिकी या अन्य यूरोपीय, जो कि काफी जंक फूड खाते हैं, की तुलना में भारतीय को दिल की बीमारी का तीन गुना खतरा ज्यादा क्यों है।
जवाब- दुर्भाग्य से हर एक प्रजाति में किसी रोग का खतरा ज्यादा होता है। भारतीयों में भी दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।
प्रश्न- उच्च रक्तचाप क्या केला खाने से कम होता है।
जवाब- नहीं।
प्रश्न- जब दिल का दौरा पड़ जाए तो क्या खुद से अपनी मदद की जा सकती है।
जवाब- जी हां। सीधे आराम से लेट जाइए। जीभ के नीचे कोई एसपिरिन टेबलेट रख लें और किसी से भी अस्पताल पहुंचाने को बोलें।अंबुलेंस की प्रतीक्षा न करें। कई बार अंबुलेंस नहीं मिल पाती है।
प्रश्न- बहुत व्यस्तता के कारण कई बार हम व्यायाम नहीं कर पाते। तो घर के कुछ काम करके या सीढ़ियों पर चढ़ने वगैरह से व्यायाम का काम हो जाता है।
जवाब- जी हां। डेढ़ घंटे से ज्यादा एक जगह न बैठें।
प्रश्न- क्या ब्लड सुगर और दिल की बीमारी का कोई संबंध है।
जवाब- जी हां। सुगर वाले मरीज को दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा होता है।
प्रश्न- दिल के आपरेशन के बाद किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है।
जवाब- संतुलित आहार, व्यायाम, समय पर दवा लेना, कोलोस्ट्रोल, रक्तचाप और वजन को नियंत्रित रखना चाहिए।
प्रश्न- रात की पाली में काम करने वालों को दिन में काम करने वालों की तुलना में क्या दिल की बीमारीका ज्यादा खतरा होता है।
जवाब- नहीं।
प्रश्न- आधुनिक रक्तचाप निरोधी दवाएं क्या है।
जवाब- सैकड़ों ऐसी दवाएं हैं। आपका डाक्टर आपकी समस्याओं के हिसाब से इसमें से कोई चुनता है। मेरी सलाह अगर मानें तो रक्तचाप को प्रकृतिक तौरपर नियंत्रित करने का तरीका अपनाएं। यह तरीका है- नियमित टहलना, वजन को नियंत्रित रखने वाले आहार लेना और जीवनशैली पर ध्यान देना।
प्रश्न- क्या डिस्प्रिन या सिरदर्द की दूसरी दवाएं दिल के दौरे का कारण बन सकती हैं।
जवाब- नहीं।
प्रश्न- महिलाओं की तुलना में पुरूषों को दिल के दौरे का खतरा क्यों ज्यादा होता है।
जवाब- प्रकृतिक तौर पर महिलाएं 45 वर्ष तक दिल की बीमारी से सुरक्षित होती हैं।
प्रश्न- दिल को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है।
जवाब- स्वास्थ्य वर्द्धक आहार लें, जंक फूड न खाएं, धूम्रपान न करें, अगर आप तीस की उम्र के हो गए हो तो  कम से कम छह महींने में एक बार स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं।






LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...